#नंदा देवी लेख
#नंदा देवी के अंतर्गत प्रकाशित लेखों और विश्लेषणों का संग्रह।
मां नंदा की बड़ी जात यात्रा 2026 शुरू, तीनों डोलियां कैलाश रवाना | 30 सितंबर को होमकुंड में समापन
मां नंदा की बड़ी जात यात्रा 2026 का शुभारंभ सिद्धपीठ कुरुड़ से हो गया। तीनों डोलियां कैलाश के लिए रवाना हुईं। 280 किमी लंबी यात्रा का समापन 30 सितंबर को होमकुंड में होगा।
नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए निर्देश
मां नंदा देवी की बड़ी जात यात्रा को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने चेपड़ो में पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा के निर्देश दिए। थराली क्षेत्र के यात्रा मार्ग को एक जोन और चार सेक्टरों में बांटकर एसडीआरएफ व पर्वतारोही पुलिस दल की तैनाती की गई है।
नंदा देवी यात्रा की खास पहचान है चौसिंग्या खाडू, जानिए क्यों होता है इतना महत्वपूर्ण
उत्तराखंड में मां नंदा देवी की यात्रा से चौसिंग्या खाडू की परंपरा गहराई से जुड़ी है। चार सींग वाला यह विशेष मेढ़ा नंदा देवी की कैलाश यात्रा और विदाई का प्रमुख धार्मिक प्रतीक माना जाता है।
होमकुंड में नंदा बड़ी जात की मुख्य पूजा संपन्न, चौसिंगया खाड़ुओं की कैलाश विदाई
चमोली के पवित्र होमकुंड में नंदा देवी बड़ी जात यात्रा की मुख्य पूजा और धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुए। विशेष पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं को कैलाश के लिए विदा किया गया। करीब 280 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा के बाद अब देव डोलियां वापसी के पड़ावों पर हैं। 23 सितंबर को सिद्धपीठ कुरूड़ में यज्ञ-अनुष्ठान के साथ यात्रा का विधिवत समापन होगा।